विश्व कप के दिग्गज

Academics Lifestyle Top News

–Written By Vikas


विश्व कप 2019 की शुरुआत हो चुकी है | टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया| तो दोस्तों विश्व कप देखने से पहले हमारे मन में ये ख्याल तो जरूर आता होगा की कौन सा ऐसा गेंदबाज़ होगा जिसने अब तक सबसे ज्यादा विकेट लिए होंगे या अब तक सबसे ज्यादा रन बनाये होंगे या फिर सबसे ज्यादा कैच लिए होंगे| तो आज मै आपके साथ उन्ही खिलाड़ियों के नाम साझा करने जा रहा हूँ|

सबसे ज्यादा विकेट :

ग्लेंन मैकग्राथ : ग्लेंन मैकग्राथ ऑस्ट्रेलिया के दाये हाथ के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ थे जिन्होंने 3 विश्व कप में भाग लिया और कुल मिलाकर 39 मैचों में 71 विकेट अपने नाम किये जो की विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है| वह हमेशा से ही अपनी सटीक गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते थे, उनकी अच्छी गेंबाज़ी का अंदाज़ा इसे बात से लगाया जा सकता है की उन्होंने जितने भी विश्व कप खेले वो सभी ऑस्ट्रेलिया ने जीते|

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन :

ग्लेंन मैक्ग्राथ : विश्व कप में एक पारी में सर्वशेष्ठ गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड भी ग्लेंन मॅक्ग्राथ के नाम ही है जिन्होंने 7 ओवर में केवल 15 देकर सात विकेट अपने नाम किये थे| इनकी शानदार गेंदबाज़ी के चलते ही नामीबिया की पूरी टीम केवल 45 रन पर ही ढेर हो गयी थी|

सबसे ज्यादा रन :

सचिन तेंदुलकर : इस बात में कोई दो राय नहीं है की विश्वकप में सबसे ज्यादा रन किसने बनाये होंगे , जी हा उनका नाम है सचिन रमेश तेंदुलकर| इन्होने सबसे ज्यादा 6 वर्ल्ड कप खेले और सबसे ज्यादा 2,278 रन बनाये| 1992 विश्व कप से लेकर 2011 तक हर विश्व कप में भारत की उम्मीद इन्ही से होती थी और आखिरी विश्व कप में उन्होंने अपना काम पूरा कर ही दिया और भारत 28 साल बाद अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीत गया|

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ी :

मार्टिन गुप्टिल : नूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल के नाम एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है| उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2015 विश्व कप में 163 गेंद में 237 रन बनाये| उन्होंने अपनी पारी में 24 चौक्के और 11 गगनचुम्बी छक्के भी लगाए|

सबसे ज्यादा कैच:

रिकी पोंटिंग : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम दुनिया के उम्दा क्षेत्ररक्षणों में शुमार था| वह अपनी बल्लेबाज़ी के साथ साथ फील्डिंग से भी मैच का रुख मोड़ देते थे| इसी काबिलियत की वजह से उनके नाम विश्व कप में सबसे ज़्यदा 28 कैच लेने का रिकॉर्ड दर्ज़ है| जिसके करीब अब तक सिर्फ जयसूर्या ही है जिन्होंने 18 कैच लिए है|

तो दोस्तों उम्मीद यही रहेगी की इस विश्व कप में इनमे से कोई न कोई कीर्तिमान तो टूटेगा या फिर कोई खिलाडी इसके करीब जरूर पहोचेगा| इस बार तो पहली बार 500 रन बनने की भी भविष्यवाणी की जा रही है| अंत में यही उम्मीद की जा सकती है की भारत इस विश्व कप को तीसरी बार जीते और विश्व क्रिकेट जगत में अपने नाम का परचम लहराए|

1 thought on “विश्व कप के दिग्गज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.