दिल्ली विश्वविद्यालय: भजन क्लबिंग में झूमेंगे विद्यार्थी

Campus News Culture & Heritage Spiritualty

दिल्ली, फरवरी 2026:
दिल्ली विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में “वसंत उत्सव 2026” का आयोजन 10 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह उत्सव भारतीय सांस्कृतिक परंपरा, भक्ति संगीत और युवा रचनात्मकता को समर्पित एक अनूठा मंच है, जिसमें देश के प्रतिष्ठित भजन व फ्यूजन म्यूज़िक बैंड्स प्रस्तुति देंगे।

वसंतोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक भक्ति संगीत को आधुनिक संगीत शैलियों के साथ जोड़कर युवाओं तक पहुँचाना है। कार्यक्रमों की श्रृंखला दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों एवं महाविद्यालयों में आयोजित की जाएगी।

उत्सव की शुरुआत 10 फरवरी को रामजस कॉलेज में प्रसिद्ध बैंड लीला की प्रस्तुति से होगी। 11 फरवरी को दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में राघव राजा, जबकि 12 फरवरी को एआरएसडी कॉलेज में इंडिया म्यूज़िक कलेक्टिव अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी दिन शहीद सुखदेव कॉलेज में साधो बैंड भक्ति संगीत की संध्या सजाएगा।
13 फरवरी को श्यामलाल कॉलेज में रहस्य तथा पीजीडीएवी कॉलेज में केशवम् प्रस्त् प्रस्तुति देंगे। 16 फरवरी को पुनः यूनिवर्सिटी स्टेडियम में केशवम् का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समापन चरण में 19 फरवरी को शिवाजी कॉलेज में सांस्कृतिक आयोजन संपन्न होगा।

वसंत उत्सव 2026 न केवल संगीत का उत्सव है, बल्कि यह भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, सामूहिकता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने का प्रयास भी है। आयोजकों का मानना है कि यह उत्सव युवाओं को भारतीय परंपरा से जोड़ने और सांस्कृतिक संवाद को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.